पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बनाए गए चुनाव प्रभारी

SHARE:

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्तालाप करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव

साहिबगंज: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय सदस्य राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जहां बजरंगी प्रसाद यादव को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वही इसको लेकर भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को धन्यवाद दिया है। वही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाते हुए कार्य किया जाएगा।

Leave a Comment