Guwa:गुवा प्रखंड के जाटा हाटिंग बस्ती में सोमवार को आगामी 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बस्ती के वरिष्ठ समाजसेवी दीनबंधु भंज ने की। बैठक में बस्ती के पुरुषों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मकर संक्रांति और टुसू पर्व को पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व के सफल आयोजन को लेकर मुख्य कमेटी एवं महिला कमेटी का गठन किया गया।
मुख्य कमेटी का गठन
अध्यक्ष – दीनबंधु भंज
उपाध्यक्ष – गोमा लोहार
सचिव – सोनू महापात्रो
सह सचिव – शंकर दास
कोषाध्यक्ष – पंकज पान
सह कोषाध्यक्ष – रोहित लोहार
महिला कमेटी की जिम्मेदारी
अध्यक्ष – शिवानी गोप
उपाध्यक्ष – सरस्वती देवी
सचिव – सिम्मी दास
सह सचिव – तुलसी सिंह
कोषाध्यक्ष – सावित्री देवी
सह कोषाध्यक्ष – रानी देवी
बैठक के दौरान पर्व से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय अनुसार 13 जनवरी को मां टुसू प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 14 जनवरी को बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 15 एवं 16 जनवरी को पारंपरिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 एवं 17 जनवरी को लड़कियों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पर्व का समापन 18 जनवरी को मां टुसू प्रतिमा के श्रद्धापूर्वक विसर्जन के साथ होगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।









