सीआरपीएफ 26 बटालियन का सिविक एक्शन प्रोग्राम: नुरदा, तोयबो व दुबेंदरी में 90 ग्रामीणों को मिली राहत व सहयोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:सीआरपीएफ 26 बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क और भरोसे की कड़ी को मजबूत करने के उद्देश्य से सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। दिनांक 05 जनवरी 2026 को कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देशानुसार, सहायक कमांडेंट भगवान साहू, समवाय अधिकारी जी/26वीं बटालियन के नेतृत्व में ग्राम नुरदा एवं तोयबो में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भीम भगत (सहायक उपनिरीक्षक, सिविल पुलिस) तथा कोन्ता डोडराई (मुंडा, नुरदा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सीआरपीएफ जवानों ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के बीच पाठ्य सामग्री—पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, स्ट्रीमेंट बॉक्स और स्कूल बैग—का वितरण किया। इसके साथ ही कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा कृषि उपयोगी बीज—मक्का, करेला, उड़द, बीन्स फली और टमाटर—भी प्रदान किए गए।
ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से क्रिकेट बैट व बॉल, वॉलीबॉल नेट व बॉल, फुटबॉल और फुटबॉल नेट भी वितरित किए गए। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगभग 90 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला।
इसके अतिरिक्त ए/26 वाहिनी द्वारा ग्राम दुबेंदरी में भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, स्ट्रीमेंट बॉक्स, स्कूल बैग, कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा मक्का व करेला के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ग्रामीणों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसे ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वीकार किया।
स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा बलों व जनता के बीच विश्वास का सेतु बताया। यह सिविक एक्शन प्रोग्राम सीआरपीएफ की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसके तहत बल न केवल सुरक्षा बल्कि सामाजिक उत्थान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.