पोद्दार होमियो क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. सूर्यानंद ने दुर्गा टोला में किया कंबल का वितरण

SHARE:

आदिवासी समुदाय की वृद्ध महिला को कंबल ओढ़ाते डॉ. सूर्यानंद पोद्दार

साहिबगंज: जब कड़ाके की ठंड हड्डियों तक सिहरन पैदा कर रही थी और गरीब आदिवासी परिवारों की रातें और भी लंबी व मुश्किल हो गई थीं तो उसी ठंड के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए पोद्दार होमियो क्लीनिक की ओर से सोमवार को बोरियो प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा टोला में निवास करने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।जहां समाजसेवी सह होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सूर्यानंद पोद्दार ने इंसानियत की गर्माहट लेकर आदिवासी गांव पहुंचे जहां यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि संवेदनाओं से भरा सजीव दृश्य बन गया। उधर ठंड से कांपते हाथों से जब बुजुर्गों ने कंबल थामे तो उनकी नम आंखें बहुत कुछ कह रही थी। वही बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान और महिलाओं की आंखों में दिखा सुकून इस बात का प्रमाण था कि यह कंबल केवल ठंड से बचाने का साधन नहीं है बल्कि सहारा, अपनापन और भरोसे का एहसास भी थे।उधर कंबल ओढ़ते ही मानो ठंड के साथ साथ जीवन की परेशानियां भी कुछ पल के लिए दूर हो गईं। इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. सूर्यानंद पोद्दार ने कहा कि पोद्दार होमियो क्लिनिक की ओर से हर वर्ष गरीब आदिवासी ग्रामीणों के बीच कंबल के साथ साथ आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत देखकर उन्हें असीम शांति और आत्मिक सुकून मिलता है और यही सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, पत्रकार प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे जहां लगभग 10 वृद्ध व लाचार आदिवासी महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।उधर मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदना, करुणा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। वही कड़ाके की ठंड में जब इंसानियत की गर्माहट मिल जाए तो सर्द रातें भी आसान हो जाती हैं और डॉ. सूर्यानंद पोद्दार का यह प्रयास उसी इंसानियत की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आया है।

Leave a Comment