सदर एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक

SHARE:

साहिबगंज: अनुमंडलीय कार्यालय भवन स्थित एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्टी की बैठक की। जहां बैठक के मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को ठंड के मौसम में अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने की ज़रूरत है जहां किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतें। वही उन्होंने ठंड को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को गर्म कपड़े पहनने का विशेष दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ पिकनिक स्पॉटों पर नजर रखने, नशा उत्पादों पर रोक लगाने, बाईकों की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने, रात्रि गश्ती करने, संदिग्ध लोगों की जांच करने, चौक चौराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करने, हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करने, लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन करने, लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने, सुचारू रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे जैसे अवैध कारोबार पर नकल कसने, लोगों से बेहतर तालमेल बनाने, थानों में लोगों की समस्या सुनने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, ज़मीनी विवाद पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना पर प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार, एससी एसटी थाना प्रभारी सन्नी बाड़ा, अजीत लकड़ा व अन्य थे। इधर सर्किल इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने भी अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Comment