टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सपरिवार वनभोज सह मिलन समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से रविवार को सपरिवार वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुडको डैम परिसर में किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स एवं उनके परिवारों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
समारोह में विशेष रूप से डीएलसी अरविंद कुमार, अविनाश ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय उपस्थित रहे। इनके अलावा यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी सदस्य तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वनभोज के दौरान मनोरंजन के लिए बच्चों, महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों का सभी ने आनंद उठाया।
इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि “टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। ऐसे आयोजन आपसी समरसता, सौहार्द और एकजुटता को और मजबूत करते हैं। आने वाले समय में भी इसी तरह सभी अवसरों पर हम साथ मिलकर संगठन को सशक्त बनाएंगे।”
खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता
इन-आउट (बच्चों के लिए)
???? प्रथम – आराध्या
???? द्वितीय – नव्या
???? तृतीय – जीविका सिंह
इन-आउट (महिलाओं के लिए)
???? प्रथम – कृतिका सिंह
???? द्वितीय – सबीता
???? तृतीय – प्रतीमा (उपाध्यक्ष)
चम्मच-गोली रेस
???? प्रथम – मैथिली झा
???? द्वितीय – जीविका सिंह
???? तृतीय – सैना भट्टाचार्य
म्यूजिकल चेयर रेस
???? प्रथम – सुमन सिंह
???? द्वितीय – सीमा देवी
???? तृतीय – रंजीत कौर

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.