सरायकेला में शिक्षकों ने एसओपी उल्लंघन का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले में नव पदस्थापित 292 शिक्षकों ने अपनी बहाली में एसओपी का उल्लंघन किए जाने के आरोप में मंगलवार को जिला समाहरणालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल आवंटन किया गया है।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि कई शिक्षिकाओं को 60–70 किलोमीटर दूर विद्यालयों में भेजा गया, जबकि नियमानुसार गृह प्रखंड अथवा सड़क किनारे, यातायात-सुलभ विद्यालयों में ही पदस्थापन किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर शिक्षकों ने डीसी और जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय समाजसेवी और नेताओं ने भी उनकी मांगों का समर्थन किया और कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप ही विद्यालय आवंटन होना चाहिए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.