KMPM बैच 83 ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, ठंड से राहत का मानवीय प्रयास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए KMPM बैच 83 ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की सराहनीय पहल की है। बैच द्वारा इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1000 कंबलों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में दूसरे चरण के तहत मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को गमहरिया प्रखंड अंतर्गत सालमपाथर पंचायत के बुरूडीह एवं सरना ओमिल पंचायत के कालिकापुर गांवों में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 350 कंबलों का वितरण किया गया।

कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के लिए KMPM बैच 83 के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मानवीय सेवा कार्य में मनोज सिंह, सुनील कुमार, बिरेंद्र यादव, डॉ. एस. के. रत्नाकर, सुनील सिंह, अजय तिवारी, अजय प्रकाश एवं बृजकिशोर की सक्रिय और सराहनीय सहभागिता रही।

बैच के सदस्यों ने जानकारी दी कि शेष कंबलों का वितरण भी आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। KMPM बैच 83 का यह प्रयास समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.