टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में उषा करूआ को भावभीनी विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Noamundi:टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शनिवार को एक भावुक वातावरण के बीच विद्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उषा करूआ को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उषा करूआ ने विद्यालय में लगातार 29 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दी, जिसे विद्यालय परिवार ने कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा उषा करूआ को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पंडा ने विदाई भाषण देते हुए उषा करूआ के कार्यकाल, उनके व्यवहार और विद्यालय के प्रति उनके समर्पण को शब्दों में पिरोया, जिससे उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।
विद्यालय कार्यालय के अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगी और किसी भी परिस्थिति में विद्यालय परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।”
वहीं शिक्षक मानस रंजन मिश्रा ने उषा दीदी के सहयोगी स्वभाव को याद करते हुए कहा कि वे हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहती थीं और आज भी जब पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं विद्यालय आते हैं, तो सबसे पहले उषा दीदी को ही खोजते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक आदित्य देवगन सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए। इसके बाद विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने कार्य अनुभवों और उषा करूआ के साथ बिताए गए खट्टे-मीठे पलों को साझा किया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उषा करूआ ने कहा कि उन्हें विद्यालय परिवार से भरपूर प्यार और सम्मान मिला है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि “बच्चों और आप सभी की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में उषा करूआ के दीर्घ एवं सफल सेवा काल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया और कहा कि विदाई के ऐसे क्षण हमें रिश्तों की गहराई और संवेदनशीलता का एहसास कराते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन मिली आचार्या ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग में शिक्षक पी.के. दास एवं शिक्षिका कुसुम कुमारी का योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.