जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह का प्रांगण उस समय ज्ञान, नवाचार और उत्साह से सराबोर नजर आया, जब विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं भाजपा नेता संदीप शर्मा बॉबी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई, जिसे देख अतिथिगण खासे प्रभावित नजर आए। अतिथियों ने बच्चों के नवाचार, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रयासों की खुले दिल से सराहना की।

प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, ज्वालामुखी, टाटा स्टील प्लांट, बायोगैस प्लांट, किडनी एवं हार्ट सिस्टम जैसे ज्ञानवर्धक और आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी व्यवस्था, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और मानव शरीर की जटिल संरचना को सरल व रोचक तरीके से समझाया।

प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, विद्यालय सचिव रमन झा एवं विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव रमन झा ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को मोमेंटो तथा विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्या सुमन शर्मा के नेतृत्व में रजनी शर्मा, स्वाति सिंह, आकांक्षा दुबे, हिमांशु भारद्वाज, जितेंद्र दुबे, विकास, करण, अलका प्रीति, श्रुति, पिंकी, खुशबू, पूनम, रानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.