ठेका मजदूरों के हक की लड़ाई तेज, सामाजिक सेवा संघ करेगा श्रम मंत्रियों से शिकायत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा मोटर्स में कार्यरत ठेका मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सामाजिक सेवा संघ के पास पहुंच रही हैं। बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संघ ने स्पष्ट किया है कि मजदूरों के साथ अन्याय करने वाले भेंडरों के खिलाफ राज्य और देश के श्रम मंत्री तक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, शिकायतें मिलने के बाद कुछ भेंडरों से फोन पर संपर्क किया गया, जहां से जल्द भुगतान का आश्वासन मिला। वहीं, जिन भेंडरों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, उनके खिलाफ जिला श्रम आयुक्त (DLC) से मुलाकात कर ठोस कार्रवाई करते हुए मजदूरों की फाइनल सेटलमेंट सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक सेवा संघ ने साफ कहा कि यदि तय समय में भुगतान नहीं हुआ, तो मामले को राज्य के माननीय मुख्यमंत्री और देश के श्रम मंत्री तक ले जाया जाएगा। संघ का कहना है कि मजदूरों के हक और अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश सामंत, झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, मुखिया शिवलाल लोहरा, गिरीवाला देवी, जितेन्द्र ठाकुर, गोविंदपुर सामाजिक सेवा संघ महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, सुलोचना लोहरा, छोटे सरदार, राकेश शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.