विधायक संजीव सरदार ने 33 महिलाओं को सौंपी सिलाई मशीन

SHARE:

Potka:ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए झारखंड सरकार के समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) द्वारा पोटका प्रखंड मुख्यालय में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजातीय क्षेत्रीय योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने जेएसएलपीएस से जुड़ी 33 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मैया सम्मान योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
विधायक ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और स्वरोजगार को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। “जब महिलाएं मजबूत होंगी, तभी परिवार और समाज भी सशक्त होगा,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, बीपीएम मंटू मुंडा, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, चंद्रावती महतो, जेएसएलपीएस की ज्योत्सना साहू, भगवत देव, सपन सीट, सावन मुंडा, निखिल महतो, कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं के चेहरों पर सिलाई मशीन पाकर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

Leave a Comment