मानगो चावल बाजार में ताला काटकर चोरी,कानून व्यवस्था पर उठे सवाल: विकास सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर एक राशन दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला और कुंडी कटर से काटकर करीब 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 10 हजार रुपये के घरेलू उपयोगी सामान पर हाथ साफ कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावल बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान में यह वारदात हुई। विकास गुप्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। महाजन को देने के लिए उन्होंने दुकान के गल्ले में करीब 20 हजार रुपये रखे थे।
सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी कटी हुई मिली। दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। इसके अलावा घरेलू उपयोगी सामान भी चोर उठा ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
इस दौरान विकास सिंह ने बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि मानगो क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और अवैध नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.