नववर्ष व क्रिसमस को लेकर आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस अलर्ट, संघन वाहन जांच अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : नववर्ष एवं क्रिसमस को लेकर सरायकेला जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में संघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, साइलेंसर में मॉडिफिकेशन एवं रैश ड्राइविंग के आरोप में यामाहा कंपनी की दो आर-15 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इनमें से एक मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी, जिसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर और नववर्ष को देखते हुए वाहनों की विशेष जांच की जा रही है, जिसमें वाहन संबंधी कागजात, ड्रिंक एंड ड्राइव, चारपहिया वाहनों के ब्लैक शीशे, तथा संदिग्ध वाहनों की गहन जांच शामिल है।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि आरआईटी थाना क्षेत्र में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात में सहयोग की अपील कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.