पेसा कानून लागू होने पर भूमिज–मुंडा समाज में खुशी, विधायक संजीव सरदार का किया गया जोरदार स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट द्वारा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून लागू करने की मंजूरी देने के बाद आदिवासी समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए समाज के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अपने प्रतिनिधियों का धन्यवाद कर रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को तेंतला पंचायत स्थित इंपीरियल रिसोर्ट में भूमिज/मुंडा समाज ने पोटका विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। समाज के लोग इस कानून को आदिवासी स्वशासन और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा, “अब गांव के लोग ग्राम सभा के माध्यम से अपने अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकेंगे। हमें अपनी पारंपरिक व्यवस्था और ग्राम सभा को मजबूत बनाना होगा।”
इस अवसर पर मुखिया अर्धेंदु सरदार, ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, मनोरंजन सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, राधेश्याम सिंह सरदार, मंगल सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, रविंद्र सिंह, अमल सिंह, भृगुराम सरदार, कृष्णा सिंह, चांदराई सरदार, सुशील सरदार, संतोष सरदार, जेनाराम सरदार, फुलचांद सरदार, लखीश्वर सरदार, सागर सरदार, साहेबराम सिंह मुंडा, कृष्ण सरदार, छबीलाल सरदार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
इस ऐतिहासिक अवसर ने यह स्पष्ट कर दिया कि पेसा कानून आदिवासी समाज के सशक्तिकरण और स्वशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.