जूनियर नेशनल कबड्डी के लिए आरती हुई चयनित, राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोलकाता हुई रवाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल कबड्डी संघ द्वारा 25 से 28 दिसंबर 2025 तक कोलकाता के सेंट्रल जेल ग्राउंड में आयोजित
51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिले से आरती कुमारी का चयन झारखंड राज्य टीम में किया गया है जो जिले के लिए गर्व पल है। उधर इस नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आरती कोलकाता के लिए रवाना हो गई है जहां वो झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। जहां राज्य टीम में शामिल आरती को उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक राजेश यादव, मनोज कुमार, ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, जिला कबड्डी संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार साह एवं अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू , सोनेलाल मंडल, राजीव कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, हर्षिता एंजिला मुर्मू, प्रमोदनी सोरेन, आदित्य कुमार कोषाध्यक्ष, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, प्रकाश सिंह बादल, निमाई चौधरी, सुष्मिता सोरेन समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.