वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जन्म जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:सामाजिक चेतना, संघर्ष और बलिदान के प्रतीक वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जन्म जयंती बुधवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और झामुमो नेताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और युवाओं के लिए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत, झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, मुखिया शिवलाल लोहरा, गोविंदपुर सामाजिक सेवा संघ की महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, झामुमो नेत्री सबीता दास, दुर्गा बोयपाई, जितेंद्र ठाकुर, सुलोचना लोहरा, छोटे सरदार, सुधांशु कुमार, राकेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन शहीद निर्मल महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें