ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आजादनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 41 पुड़िया गांजा व नगद रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

SHARE:

जमशेदपुर | 23 दिसंबर 2025

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आजादनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला आजादनगर थाना कांड संख्या–96/2025, दिनांक 22/12/2025, धारा 21(a)/22(a) NDPS Act से संबंधित है। पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल को 22 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पारडीह तामोलिया लिंक रोड, सिटी इन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।

सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए आदेशानुसार छापामारी दल मौके पर पहुंचा। गुप्तचर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू सिंह उर्फ फुचु, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता– स्व. मनोज सिंह, निवासी कुमरूम बस्ती, NH-33 के पास, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 41 पुड़िया अवैध गांजा, जिसका कुल वजन 301.31 ग्राम, तथा ₹1700 नगद बरामद किया गया। बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराधिक इतिहास भी आया सामने

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं—

मानगो थाना कांड सं. 305/2023 (धारा 17(a)/21(a)/22(a))

मानगो थाना कांड सं. 77/2017 (धारा 17(a)/21(a)/22(b)/29)

मानगो थाना कांड सं. 18/2022 (धारा 20(b)(ii)(A))


पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 23 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा

पु.नि. सह थाना प्रभारी, आजादनगर थाना

पु.अ.नि. जाफर अंसारी

पु.अ.नि. श्रीकांत कुमार

पु.अ.नि. दीपक रौशन

पु.अ.नि. ईबर दयाल मुंडा

स.अ.नि. विजय कुमार दुबे


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment