विधानसभा में भूमिज समाज की आवाज बुलंद करने पर विधायक संजीव सरदार का सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा में पोटका के विधायक संजीव सरदार द्वारा भूमिज जनजाति समुदाय से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय को प्रभावी ढंग से उठाए जाने पर आदिवासी भूमिज समाज ने उनका सम्मान किया। विधायक श्री सरदार ने सदन में यह मांग रखी थी कि आगामी 10वीं JTET, JPSC एवं JSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भूमिज भाषा को पुनः शामिल किया जाए, ताकि भूमिज भाषी अभ्यर्थी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित न रहें।

विधायक कार्यालय पहुंचकर जताया आभार

विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद आदिवासी भूमिज समाज झारखंड (सा: हाते करम शुशुन गाँवता) के प्रतिनिधिमंडल ने तुरामडीह स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक संजीव सरदार का अभिनंदन किया और उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधायक संजीव सरदार लगातार समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाते रहे हैं। भूमिज भाषा जैसे ज्वलंत विषय को मजबूती से रखने के लिए वे समाज की ओर से बधाई के पात्र हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले समय में भी भाषा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए भूमिज समाज विधायक संजीव सरदार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर सुदर्शन भूमिज, हरीश सिंह भूमिज, रमेश चंद्र सरदार, सुखदेव सरदार, अर्जुन सरदार, राकेश सरदार, गुणराम सरदार एवं सिधेश्वर सरदार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.