मनोहरपुर–आनंदपुर मार्ग पर सड़क हादसा, सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

SHARE:

Chaibasa : मनोहरपुर–आनंदपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे वनशक्ति के समीप हुए सड़क हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब जवान बाइक से मनोहरपुर से आनंदपुर की ओर अपने पैतृक गांव बेड़ाइचिंडा लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्ग के एक तीखे मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक चालक जवान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक के पीछे सवार ओड़िसा के भालुलता बिश्रा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय लखन गोसाइत को भी आंशिक चोटें लगी हैं।

घायल जवान की पहचान विजय प्रकाश जोजो (39 वर्ष), निवासी ग्राम बेड़ाइचिंडा, थाना आनंदपुर के रूप में हुई है। वे सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीआरपीएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment