सुरदा वेल्फेयर मैदान में यंग बॉयज क्लब का प्रथम दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सुरदा वेल्फेयर मैदान में यंग बॉयज क्लब की ओर से प्रथम वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मैच का उद्घाटन आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोविन सबर एवं धानो मुरमू ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी गोरांग माहली, सुभाष मुरमू, सोहदा टोला प्रधान विराम टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं यंग बॉयज क्लब के सदस्य सुनील मिरडी, गणेश सोरेन, चामरू टुडू, ठाकुर टुडू, आकाश मुरमू, लखन सोरेन, गजेन्द्र टुडू, पिथो मारडी, डॉक्टर हांसदा समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें