पाणिनि उत्सव 14 दिसंबर को, विधायक सरयू राय करेंगे उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत व्याकरण के वैश्विक महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में पाणिनि उत्सव समिति 14 दिसंबर को भव्य पाणिनि उत्सव-2025 का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी के कालिदास सभागार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे, जो पूर्वाह्न 11 बजे उत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम एक ही सत्र में आयोजित होगा और अपराह्न 2 बजे तक चलेगा।

चार प्रख्यात विद्वान होंगे शामिल

उत्सव में भाषा और तकनीक जगत के चार मूर्धन्य विद्वान अपने विचार रखेंगे—

भाषाविद् डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र

व्याकरणाचार्य बालमुकुंद चौधरी

व्याकरणविद् डॉ. शशिभूषण मिश्र

व्याकरणाचार्य एवं कंप्यूटर विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ सान्याल


इन विद्वानों का मानना है कि नई तकनीक, कोडिंग भाषा और भारतीय व्याकरण परंपरा के बीच गहरा संबंध है, और महर्षि पाणिनि का अष्टाध्यायी इसका जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

महर्षि पाणिनि: ज्ञान परंपरा की शलाका पुरुष

संवाददाता सम्मेलन में समिति के सचिव चंद्रदीप पांडेय, डॉ. रागिनी भूषण और राजदेव सिन्हा ने बताया कि महर्षि पाणिनि द्वारा रचित अष्टाध्यायी केवल व्याकरण का ग्रंथ नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दस्तावेज है।

उन्होंने कहा कि 2600 वर्ष पूर्व रचित माहेश्वर सूत्र को दुनिया की पहली कोडिंग प्रणाली कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। तकनीकी युग में भारतीय ऋषियों की मेधा का यह प्रमाण है।


पुस्तक ‘पाणिनि पेदागोगय’ का लोकार्पण भी

उत्सव के दौरान पाणिनि फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती रमा पोपली द्वारा लिखित पुस्तक “पाणिनि पेदागोगय” का लोकार्पण भी किया जाएगा।

पाणिनि उत्सव समिति का उद्देश्य पाणिनि की भाषा-विज्ञान यात्रा, भारतीय परंपरा के वैज्ञानिक आधार और तकनीक से उनके संबंध को व्यापक समाज के सामने लाना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें