कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ, हर हर महादेव सेवा संघ ने साधु समाज के बीच किया सेवा का प्रारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ कर दिया। सेवा की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अभियान की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित कर की गई। संस्था पिछले ढाई दशक से निरंतर जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य है कि कठोर सर्द मौसम में कोई भी व्यक्ति बिना गर्म कपड़े या कंबल के ठंड से पीड़ित न हो।

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा हमारी कंबल सेवा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा अटूट संकल्प है। 25 वर्ष पहले शुरुआत की गई यह छोटी-सी सेवा आज हजारों लोगों तक गर्माहट पहुँचा रही है। प्रतिवर्ष हम साधु-संतों के आशीर्वाद के साथ इस अभियान की शुरुआत करते हैं, ताकि सेवा का कार्य और अधिक प्रभावी तथा सफल हो सके। आने वाले दिनों में हम शहर, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाते रहेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्षों से जिस निरंतरता, समर्पण और मानवता के साथ सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरक उदाहरण है। कड़ाके की ठंड में यह अभियान अनगिनत लोगों के लिए राहत और आशा का माध्यम है।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।

इस अवसर पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के. विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें