रंभा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विभाग के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. भूपेश चंद्र ने विद्यार्थियों को मानवाधिकार की आवश्यकता और उसकी महत्ता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार हर व्यक्ति को जन्म से ही प्राप्त होते हैं, और हमें न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए, बल्कि दूसरों के अधिकारों की भी रक्षा करनी चाहिए।

इस वर्ष का थीम “दैनिक आवश्यकता” के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच मानवाधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि युवा नागरिक मानवाधिकार की सुरक्षा और उसकी भूमिका को समझ सकें।

कार्यक्रम में छात्रा मनीषा, मोनालिसा और सरोजिनी ने “हम होंगे कामयाब” गीत का गायन किया। प्रतियोगिता में सरोजिनी बारी, पार्वती लिंयागी, दीपक कुमार, लक्ष्मी हेंब्रम, संजीत, विवेक दराईबुरु, गायत्री पिंगुवा, सरिता पूर्ति और संजुक्ता पूर्ति ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें