Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को टिनप्लेट चौक स्थित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी साकेत गौतम के नए रेस्टोरेंट ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के उपरांत श्री राय ने कहा कि इस इलाके में एक बेहतर रेस्टोरेंट की लंबे समय से आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने साकेत गौतम को बधाई देते हुए कहा कि वे एक सफल उद्यमी रहे हैं और उम्मीद है कि यह नया प्रतिष्ठान भी लोगों की पसंद बनेगा। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, स्वादिष्ट और बजट अनुकूल भोजन उपलब्ध कराना रेस्टोरेंट संचालक की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर रेस्टोरेंट संचालक साकेत गौतम ने बताया कि ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ में शाकाहारी और मांसाहारी— दोनों प्रकार के व्यंजनों की समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि ग्राहक को शुद्ध, स्वादिष्ट और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट आगामी 13 दिसंबर से पूर्ण रूप से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। गौतम ने यह भी जानकारी दी कि रेस्टोरेंट उद्घाटन से पूर्व 8 दिसंबर को अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ था, जो लगभग 30 घंटे तक चला।









