बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक (दुबे ग्रुप) के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Bokaro : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक (दुबे ग्रुप) को बड़ा झटका देते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों और घरेलू जिम्मेदारियों की बढ़ती मांग के कारण वे यूनियन गतिविधियों को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में संगठनात्मक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न कर पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने त्यागपत्र सौंप दिया।

दिलबाग सिंह लगभग 40 वर्षों से यूनियन की विभिन्न जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक मजदूरों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। उन्होंने कर्मियों, यूनियन नेताओं और सदस्यों द्वारा मिले निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी ताकत रही है और आगे भी वे श्रमिक हितों तथा संगठन की मजबूती के लिए हर संभव योगदान देते रहेंगे, चाहे वे पद पर रहें या नहीं। यूनियन के अंदरूनी हलकों में उनके इस्तीफे की चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि इससे संगठन में नए समीकरण भी बन सकते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें