Seraikela:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को एक मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के युवा अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इस रोजगार मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन और छवि कंस्ट्रक्शन सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल हो रही हैं।
मेले में 700 से अधिक रिक्तियों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा ₹14,000 से ₹35,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त बस सेवा, कैंटीन सुविधा, PF एवं ESIC, इंसेंटिव और अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
पात्रता व योग्यता
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, B.Tech, MBA
नए एवं अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां से कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर भी अपडेट उपलब्ध हैं।









