दूसरे दिन भी हाथी का कहर, 78 वर्षीय महिला की मौत — वन विभाग ने दी तत्काल सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:आनंदपुर प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुए हमले के बाद शनिवार की देर शाम एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें 78 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका बिंजु गांव निवासी खिस्ट कुमारी बारला थीं, जो कोचा कुंडना निवासी निकोलास सुरीन के घर मेहमान बनकर आई हुई थीं।

कैसे हुई घटना?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 बजे निकोलास सुरीन के घर के बाहर कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक एक दंतेला जंगली हाथी वहां पहुंच गया और लोगों पर हमला कर दिया। घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन खिस्ट कुमारी हाथी के चंगुल में आ गईं। हाथी ने उन्हें उठाकर जोर से पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह आनंदपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी तरुण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

परिजनों को 20,000 रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई।

सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के बीच पटाखों का वितरण किया गया, ताकि हाथी को दूर भगाया जा सके।

विभागीय कर्मियों द्वारा मुआवजा फॉर्म भी भरवाया गया।


पोस्टमार्टम और पुलिस की कार्रवाई

आनंदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ग्रामीणों में दहशत

लगातार दो दिनों से हो रहे हाथी हमलों ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। वन विभाग ने अपील की है—

रात में विशेष सतर्कता बरतें

हाथी दिखते ही तुरंत वन विभाग को सूचना दें

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें