ऋतुराज सिन्हा के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया गहरा शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन ने शहर को स्तब्ध कर दिया है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनके असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे “मर्मांतक और अपूरणीय क्षति” बताया।

अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि ऋतुराज सिन्हा एक उत्कृष्ट इंजीनियर, कुशल प्रबंधक और जमशेदपुर की जनसुविधाओं के विकास के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि,
“उनसे अभी काफी उम्मीदें थीं। जनसुविधाओं में सुधार के प्रयासों को उनके नहीं रहने से बड़ा धक्का लगा है।”

विधायक राय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें