जमशेदपुर में ट्रैफिक अव्यवस्था दूर करने को ट्रैफिक SP नियुक्ति की मांग तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:झारखंड फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JFCCI) के कोल्हान रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विजय आनन्द मूनका ने सोमवार को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक (Traffic SP) के पद का सृजन तत्काल किया जाए, ताकि शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके।

मूनका ने कहा कि जमशेदपुर राज्य की “आर्थिक एवं व्यावसायिक राजधानी” है, जहां प्रतिदिन लाखों लोग आवाजाही करते हैं, औद्योगिक गतिविधियां चरम पर रहती हैं और व्यापारिक संस्थानों में लगातार भीड़ रहती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्थित स्थिति न सिर्फ नागरिकों को परेशान कर रही है, बल्कि व्यापार, उद्योग, स्कूल-कॉलेज, परिवहन और आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा—

“ट्रैफिक SP का पद बनने से शहर में हाईटेक ट्रैफिक मैनेजमेंट, बेहतर निगरानी, चौराहों पर नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इससे उद्योग-जगत को भी सुरक्षित व सुगम माहौल मिलेगा।”



मूनका ने जोर देकर कहा कि यह कदम राज्य सरकार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ-साथ Ease of Doing Business को और मजबूत करेगा। साथ ही, यह जमशेदपुरवासियों को रोजाना होने वाले जाम और यातायात जटिलताओं से राहत देने की दिशा में निर्णायक पहल साबित होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जमशेदपुर के व्यावसायिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की इस पद के लिए लंबे समय से मांग रही है, और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें