एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में रविवार को आदिम सरना क्लब रोयाडीह की ओर से 49वीं एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं।

विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और एकाग्रता के साथ खेल खेलने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि यदि खिलाड़ी मन लगाकर मेहनत करें तो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, मुखिया कुनाराम बेसरा, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, काबलू महतो, सुधीर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, अनिल महतो, विश्वनाथ गोप, सुदामा हेंब्रम, सुशेन मांझी, अभय यादव, अरुण टुडू समेत क्लब समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें