भाजयुमो के प्रयासों से मजदूर परिवार को मिला न्याय, कंपनी ने 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर मानी सहमति

SHARE:

Jamshedpur : गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने निर्णायक पहल की।

मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन द्वारा टालमटोल रवैया अपनाए जाने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने पीड़ित परिजनों की ओर से लगातार कंपनी पर दबाव बनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लगातार प्रयासों के बाद शनिवार को कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और कुल 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से परिवार को handed over कराए गए।

इस दौरान भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजयुमो नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें