बरहेट में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचला इलाज के दौरान हुई मौत, एक अन्य किशोर घायल रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट बाजार दुर्गा मंदिर निवासी युवक सौरभ पांडेय पिता पारस पांडेय को शुक्रवार की देर रात को लालू पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य किशोर अंशु भगत भी घायल हो गया है। उधर दोनों घायलों को आनन फानन में बेहतर इलाज हेतु सीएचसी बरहेट लाया गया जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक सौरभ पांडेय की मौत हो गई। उधर घायल किशोर अंशु भगत को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उनके परिजन उसे बासुकीनाथ लेकर चले गए और इलाज करा रहे हैं। उधर बरहेट पुलिस ने शनिवार को मृतक युवक सौरभ पांडेय के शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फौरन पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। वही मामले को लेकर मृतक युवक के पड़ोसी अशोक दत्ता ने बताया कि जिस अज्ञात ट्रैक्टर से यह घटना घटित हुई है उसका सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गया है जहां स्थानीय पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें