
साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में शनिवार को दवाई काउंटर से कफ सिरफ दवाई लेने के दौरान एक मरीज ने जमकर हो हंगामा मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर पाइप रोड निवासी जयप्रकाश तांती मरीज का आरोप है कि बीते दिनों 26 नवंबर को उसने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को दिखाकर कई दवाई लिखाई थी जहां उस समय दवाई काउंटर पर कफ सिरफ उपलब्ध नहीं रहने की बात कहकर उसे वापस लौटा दिया गया था। उधर जब शनिवार को फिर से जब वो उसी पर्ची पर दवाई काउंटर से कफ सिरफ दवाई लेने के लिए पहुंचा तो दवा काउंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी दिनेश सोरेन ने पर्ची लेते हुए उससे कहा कि दवा खत्म हो गई है। जहां उसी समय, एक अन्य दूसरी महिला आई तो उसे बिना पर्ची के ही दवाई दे दी गई। जहां इस बात का विरोध करने पर दवाई काउंटर पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी ने मरीज से कहा कि पर्ची पर ”रिपीट” लिखाकर लानी पड़ेगी हालांकि, विरोध और हो हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें दवा उपलब्ध करा दी और पूरे मामले को शांत कराया।









