जमशेदपुर में 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा की तैयारी शुरू, कमेटी की बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विद्यापति नगर कुआं मैदान में आगामी 23 जनवरी 2026 को होने वाली भव्य श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर रविवार को पूजा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने विभिन्न सुझाव और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

कमेटी के सक्रिय सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प दोहराया। बैठक में शामिल सभी मेंबरों ने तैयारी की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट, स्वागत प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से शामिल सक्रिय सदस्यों में जय नारायण तिवारी, वीर सिंह लोहरा, लड्डू पांडे, प्रहलाद लोहरा, अभिलाष गौड़, पवन लोहरा, मनोज लोहार, किशोर स्वासी, पोल शिवचरण लोहरा, लालटू गोस्वामी, जॉनी मसीह, संदीप मुखी, फूलचंद बावरी, विशु लोहरा, विकास बावरी, नारायण लोहरा, भीकू पात्रो, सूरज लोहरा, संजय लोहरा (डूमडूम), गोविंद लोहरा, सतीश शर्मा, गंगा प्रसाद, सुखदेव गोरी, राजू लोहरा, राजीव कर्मकार, फिलिप टांडी, आमेन टांडी, राहुल सिंह उर्फ डोन, सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

पूजा कमेटी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष की सरस्वती पूजा को और भी भव्य और सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।

कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से भी आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.