टाटा स्टील हाफ मैराथन 2025 : प्री-इवेंट एक्सपो का भव्य आगाज़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 10वें संस्करण से पहले जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रोल बॉल एरिया शुक्रवार को रोमांच, ऊर्जा और खेल-उत्सव के माहौल से सराबोर दिखा। दो दिवसीय भव्य एक्सपो का शुभारंभ होते ही शहर में रेस वीक का जोश चरम पर पहुँच गया।

इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन और एशियन चैंपियन अंकिता भकत, तथा पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तीरंदाजी कोच पूनम महतो मौजूद रहीं। इनके साथ मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

एक्सपो में पहुंचे पंजीकृत धावकों ने अपने बिब और आधिकारिक मैराथन टी-शर्ट प्राप्त किए, वहीं मुख्य अतिथियों ने युवाओं और अनुभवी धावकों से बातचीत कर उनके मनोबल को नई ऊंचाइयाँ दीं। अंकिता और पूनम ने तैयारी, अनुशासन और मानसिक मजबूती पर अपने अनुभव साझा किए तथा शहर में उभरती फिटनेस संस्कृति की सराहना की।

दिन का सबसे चर्चित सत्र रहा—जमशेदपुर हाफ मैराथन के आधिकारिक पेसर्स के साथ इंटरैक्टिव मीट-अप, जहाँ प्रतिभागियों ने पेसिंग रणनीतियों को समझा, अपनी शंकाएँ दूर कीं और रेस डे के लिए जरूरी टिप्स सीखे।

एक्सपो में जानकारी केंद्र, ब्रांड स्टॉल, रूट फमिलराइज़ेशन ज़ोन समेत कई इंटरेक्टिव सैक्शन लगाए गए हैं, जो प्रतिभागियों को 30 नवंबर की मुख्य रेस से पहले पूरी तैयारी का आत्मविश्वास देते हैं।

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन न सिर्फ खेल को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्वास्थ्य, सामुदायिक भागीदारी और समावेशिता की दिशा में शहर के बढ़ते कदमों को और मजबूत कर रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें