चांडिल में केनाल से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद, चार दिनों से थी लापता—मामला जांच के दायरे में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब चिलगुडीह सुवर्णरेखा मुख्य केनाल में एक महिला का तैरता हुआ शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

मृतका की पहचान चिलगुडीह टोला कदमबेड़ा निवासी पार्वती मुर्मू (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थी। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है।

परिजनों ने बताया कि पार्वती पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। फिलहाल पुलिस मौत की वजह को लेकर दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण—सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामला पूरी तरह जांच के दायरे में है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.