चांडिल फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टाटा हाईवे के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों—शाहबाज आलम, शहीद रजा और मोहम्मद फैजान आलम उर्फ मठा—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार फायरिंग की इस घटना में और भी लोग शामिल थे, जिनकी तलाश तेजी से जारी है।

एसपी ने कहा कि फायरिंग कांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। मामले में छापेमारी अभियान लगातार जारी है।

छापेमारी दल में चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.