कैलाश नगर स्कूल में CISF की सतर्कता जागरूकता कक्षा, छात्रों में बढ़ी नैतिक मूल्यों की समझ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) गुवा यूनिट ने मंगलवार को कैलाश नगर स्कूल में एक विशेष सतर्कता जागरूकता कक्षा का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित असिस्टेंट कमांडेंट प्रशांत डी ने कहा कि सतर्कता केवल सरकारी तंत्र तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपने आचरण में सत्यनिष्ठा अपनाने और नैतिक निर्णय लेने की प्रेरणा दी।

कंपनी कमांडर पी.के. सिंह ने भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “एक छोटी सी लापरवाही भी समाज में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।” उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में सजग और संवेदनशील रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विजिलेंस इंचार्ज सत्यब्रत बेहेरा ने सतर्कता सप्ताह की पृष्ठभूमि तथा इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे सतर्कता जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

कक्षा में मौजूद CISF जवानों ने भी विभिन्न व्यावहारिक स्थितियों को साझा करते हुए छात्रों को सतर्क रहने और अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई सवाल पूछे और अधिकारियों से विषय की गहरी समझ हासिल की।

स्कूल प्रशासन ने CISF के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण तथा नैतिक मूल्यों की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को गुवा क्षेत्र में सतर्कता और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी और सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें