मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांवों के विकास के लिए संकल्पित – संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखंड के आसानबनी गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग रविवार को पूरी हो गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इस क्षेत्र को आखिरकार अपना स्वास्थ्य उपकेंद्र मिल गया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार ने भव्य आयोजन के बीच नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया। ग्रामीणों के लिए यह समारोह उम्मीदों और उत्साह से भरा रहा, क्योंकि लंबे समय से लोग प्राथमिक चिकित्सा के लिए दूर-दराज की यात्रा करने को मजबूर थे।

“जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता” — विधायक संजीव सरदार

शिलान्यास के दौरान भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा—
“अब किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डॉक्टरों की नियुक्ति, अत्याधुनिक मशीनें और 24×7 सेवा सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि उपकेंद्र तैयार होते ही आसपास के कई गांवों के लोग सीधे लाभान्वित होंगे।

“मुख्यमंत्री गांवों के विकास को लेकर संकल्पित”

अपने संबोधन में विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की भी सराहना की।
उन्होंने कहा—
“मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांवों को मजबूत करने का संकल्प लिया है। अबुआ सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर कार्य कर रही है। आज आसानबनी में उपकेंद्र का शिलान्यास उसी संकल्प का धरातलीकरण है।”

स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति

शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, जिला परिषद सदस्य हीरणमय दास, मुखिया अनिता सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता भुबनेश्वर सोरेन, हितेश भगत, चक्रधर महतो, भूपति महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने विधायक और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र के लिए “जीवन रक्षक साबित होगा”।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.