धरती आबा की 150वीं जयंती भिलाई पहाड़ी में श्रद्धा व गौरव के साथ मनाई गई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान, भिलाई पहाड़ी (एमजीएम, NH-33) में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रीति से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी श्री बन बिहारी महतो और इंद्रजीत प्रसाद (बाउरी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें समाज के प्रति उनके योगदान और झारखंडी अस्मिता की रक्षा में निभाई गई भूमिका के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बिरसा मुंडा की संघर्षगाथा को याद करते हुए कहा—
“धरती आबा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जनता को संगठित किया। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में संस्थान का प्रयास प्रशंसनीय है।”

कार्यक्रम में संस्थान के जिला सचिव दुलाल चंद्र दत्ता, प्रहलाद गोप, राकेश बिहारी, हरेन सिंह, दीपक महतो, सोमनाथ महतो, राजेश गौड़, सनातन महतो, यादव दत्ता, मानेसर गौड़, गणेश गोप, गुरुदेव गोप, सुनील हेंब्रम, दीपू मुर्मू समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

जिला सचिव दुलाल चंद्र दत्ता ने अपने संबोधन में कहा—
“आज का दिन हम गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। हमें बिरसा मुंडा की तरह संकल्प लेकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा करनी होगी।”

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए लेख प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
अंत में प्रहलाद गोप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.