धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि -अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जनजातीय नायक बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह दिन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के अदम्य साहस, बलिदान और स्वाभिमान को याद करने का ऐतिहासिक अवसर है।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश की स्वतंत्रता, समाज की अस्मिता और आदिवासी समुदाय की गरिमा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

सुधीर कुमार पप्पू ने अपने संदेश में कहा—
“झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी समाज को मात्र वोट बैंक नहीं, बल्कि अपने विशाल परिवार का अभिन्न हिस्सा मानती है। बिरसा मुंडा जी के आदर्श संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक उत्थान के प्रतीक हैं।”


झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष पर शुभकामनाएँ

उन्होंने झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड की संस्कृति, संघर्ष, समृद्ध विरासत और विकास का प्रतीक है।

उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में झारखंड नई ऊँचाइयों को छुएगा और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें