सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंडों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सरायकेला समाहरणालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सरायकेला, गम्हरिया एवं कुकड़ू प्रखंडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपविकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, निदेशक DRDA डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एल.डी.एम. सहित आकांक्षी प्रखंडों से संबंधित जिला एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित Key Performance Indicators (KPIs) की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सीडीपीओ एवं एलएस द्वारा तथा विद्यालयों का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी एवं सीआरपी द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकता अनुसार तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रत्येक केंद्र एवं विद्यालय में निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएँ उपलब्ध हों।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी, योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा, तथा सभी योजनाओं से संबंधित डेटा को निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार लाना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर से अधिकतम प्रयास करें ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें