बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक संजीव सरदार की पहल पर गुरुवार को 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 4.30 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव सहित स्थानीय नागरिकों ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया।

सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग के तहत कराया जा रहा है। यह सड़क रोड नंबर 1 से 6 तक के क्रॉस रोड को जोड़ते हुए रोड नंबर 1 और 4 की मुख्य सड़कों को भी आपस में जोड़ेगी, जिससे कॉलोनी के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक संजीव सरदार ने मौके पर कहा कि “सड़क वर्षों बाद बन रही है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। मैंने अपनी पूरी टीम को निर्देश दिया है कि कार्य की हर स्तर पर निगरानी करें।” उन्होंने विभागीय अभियंताओं से भी कहा कि निर्माण प्राक्कलन राशि और मानक गुणवत्ता के अनुरूप हो, ताकि सड़क टिकाऊ बने।

उन्होंने कॉलोनीवासियों से भी अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की स्थिति में सीधे मुझसे संपर्क करें।

गौरतलब है कि सड़क का शिलान्यास पहले ही हो चुका था, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इस पर पंसस सुनील गुप्ता ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर पहल तेज करने की मांग की थी। उन्होंने कहा, “कई वर्षों से यह मांग अधूरी थी, जिसे अब विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पूरा किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्रवासी आभारी हैं।”

कार्यक्रम में राजनारायण यादव, ओम प्रकाश, रवि भूषण, रवि यादव, शशी कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें