मानगो की समस्याओं को लेकर अंसार खान ने नगर निगम को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त को मानगो क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।

अंसार खान ने कहा कि मानगो के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रात में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि इन सभी लाइटों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।
उन्होंने बताया कि जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं किया गया है। इस कार्य को तत्काल प्रारंभ किया जाए ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मानगो की बस्तियों में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। कई इलाकों में हफ्तों से झाड़ू नहीं लगाया गया। उन्होंने निगम से मांग की कि इन इलाकों में सप्ताह में कम से कम तीन बार नियमित सफाई कराई जाए।

प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद जुबेर मलिक, हाजी अब्दुल लतीफ, मोहम्मद अली इमाम, समीर हुसैन, मोहम्मद नासिर हुसैन, खुर्शीद आलम, इम्तियाज आलम, आरजू खान, ओंकार और आफताब खान शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.