मनोहरपुर में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर हुई अहम बैठक,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्तिकुंज ने की।

बैठक में उपस्थित बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के साथ मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बीडीओ ने बीएलओ को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी और वर्ष 2003 तक के मतदाता सूची सत्यापन एवं मैपिंग के आधार पर वर्ष 2025 की नई मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करने का अहम कदम है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिए बीएलओ को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बीडीओ शक्तिकुंज ने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य एक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सके। उन्होंने सभी बीएलओ से कार्य में पारदर्शिता, तत्परता और जिम्मेदारी से जुड़ने की अपील की।


इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन कर अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.