“रन फॉर झारखंड” के साथ चांडिल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

SHARE:

Chandil: झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को चांडिल प्रखंड मुख्यालय में “रन फॉर झारखंड” और रजत जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ की लोकप्रिय विधायक सविता महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक सविता महतो ने झारखंड की जनता को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

“झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता से है। राज्य स्थापना दिवस एकता, विकास और जनकल्याण के नए संकल्प का प्रतीक है।”



कार्यक्रम के तहत “रन फॉर झारखंड” में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, युवा एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। रैली के माध्यम से राज्य निर्माण के मूल उद्देश्यों — विकास, समानता और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही, विधायक महतो की मौजूदगी में मनरेगा अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान बागवानी सखी समेत विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचलाधिकारी प्रदीप महतो, उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, राहुल वर्मा, समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और उत्कृष्ट योगदान देने वालों का उत्साहवर्धन करना रहा। पूरे आयोजन में झारखंडी एकता, संस्कृति और विकास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Leave a Comment