सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन को लेकर अफवाह पर सिविल सर्जन की त्वरित कार्रवाई, मरीजों को मिली राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने की सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पाया कि एक्स-रे मशीन पूरी तरह से चालू स्थिति में है और उसी दिन कुल 22 मरीजों का एक्स-रे किया गया।

डॉ. सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को सुविधा मिल रही है और यह सेवा अबाध रूप से जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल प्रशासन किसी भी परिस्थिति में इस आवश्यक सेवा को बंद नहीं होने देगा।

इससे पहले जिले के कुछ अस्पतालों में एक्स-रे मशीनों के खराब होने की शिकायतें मिली थीं, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन सरायकेला में सिविल सर्जन की त्वरित पहल और निरीक्षण से मरीजों और स्थानीय लोगों में विश्वास और संतोष का माहौल बना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.