Jamshedpur : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बाल मेला 2025 की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आगामी 14 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय बाल मेला के लिए सोमवार को बोधि मैदान, गरम नाला (साकची) में विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन की सभी विधियाँ संपन्न कराईं। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर आयोजन समिति को शुभकामनाएँ दीं।
भूमिपूजन के साथ ही बाल मेला स्थल पर पंडाल और अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस मौके पर बाल मेला संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, मंजू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह (झुन्ना), सुनील सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, एस.पी. सिंह, अशोक सिंह चौहान, अर्जुन यादव, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल मुर्मू, ममता ठाकुर, अभय सिंह उज्जैन, राकेश पांडेय, सुखदेव सिंह तथा मनोज सिंह उज्जैन समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।









