ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह 2025 के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरकंडा एवं योगीचक जयरामपुर उच्च विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच विशेष कर ओवर स्पीडिंग को लेकर अभियान चलाया गया। जहां इस दौरान सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित उर्फ प्रजापति प्रकाश बाबा एवं सड़क सुरक्षा सदस्य द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी कर्मचारीयों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तीव्र गति में वाहन न चला, ओवरटेक न करने एवं साथ में ड्राइवरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपने वाहन को सुरक्षित रखने की बात बताई गई। साथ ही साथ सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों को अपनाकर एवं ओवर स्पीडिंग ना कर यातायात करने को कहा गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा योद्धा ओम प्रकाश पंडित, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आरईए अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, तालझारी प्रखंड के नाजिर राकेश सिंह, मनोज शर्मा, अवधेश, सइम सदाम, मिथिलेश पांडें, नवनियुक्त प्रखंड चौकीदार एवं सभी कर्मी, विद्यालय के शिक्षक रुपेश कुमार चौरसिया, संजय कुमार यादव, धनपत रजक, अर्जुन रविदास, प्रियंका सोनी, गोपाल कुमार, सागर कुमार साह, गणेश चंद्र पांडे, श्याम कुमार चौरसिया, बेबी शर्मा, अनीता देवी, सुशील प्रसाद यादव एवं विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने सड़क पर तेज रफ्तार से ना चलने का शपथ लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.